सहारनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत आयोजित विधिक साक्षरता शिविरों के माध्यम से 154952 लोगों को योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। इस अभियान के तहत जनपद, तहसील, ग्राम पंचायत, सभी विकास खंडों में विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन किया गया।
साथ ही स्वंयसेवी सगंठनों, एनसीसी/एनएसएस के छात्र और समाज के जागरूक नागरिकों ने भी भागेदारी की। परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश नरेंद्र कुमार ने कहा कि प्राधिकरण का जागरुकता कार्यक्रम अभी समाप्त नहीं हुआ है। यह कार्यक्रम आगे भी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर लगाकर चलाया जाएगा।