फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैनामा कराने में 1.40 करोड़ रुपये स्टाम्प शुल्क चोरी, लगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बैनामा कराने में 1.40 करोड़ रुपये स्टांप की चोरी
विज्ञापन

सहारनपुर। जेबीएस हिंदू गर्ल्स कॉलेज को दान में दी गई जमीन का बैनामा कराने में 1,40,20159 रुपये स्टांप शुल्क की चोरी की गई। जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय ने पत्रावली पर सुनवाई पूरी कर स्टांप शुल्क के साथ ही 10 लाख रुपये जुर्माना अदा करने का आदेश दिया है।
जिला शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) अजय कुमार त्यागी ने बताया कि रायवाला बाजार स्थित जेबीएस गर्ल्स कॉलेज को दान में दी गई जमीन का बैनामा सात जनवरी 2019 को हुआ था, जो जेबीएस गर्ल्स कॉलेज प्रबंध समिति के प्रबंधक डाक्टर श्याम सुंदर के नाम हुआ था। यह भूमि दो रास्तों पर है, जबकि बैनामा कराने में जमीन की मौजूदा स्थिति को छिपाकर कम स्टांप शुल्क अदा किया गया था। भूमि की कुल कीमत पर 1,58,62,659 रुपये का स्टांप शुल्क बनता था, लेकिन 18,40,500 रुपये ही अदा किया गया। इस मामले में उपनिबंधक तथा तहसीलदार सदर ने भी जांच कर रिपोर्ट दी थी, जिसमें स्टांप शुल्क चोरी करना पाया गया था।
विज्ञापन

वहीं, जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में विद्यालय प्रबंधन की तरफ से अधिवक्ता ने अपने तर्क पेश किए। जिला मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद निर्णय सुनाया। स्टांप शुल्क कमी के 1,40,20,159 रुपये तथा 10 लाख रुपये अर्थदंड लगाया गया। स्टांप शुल्क कमी की धनराशि पर बैनामे की तिथि से अब तक 1.5 प्रतिशत मासिक दर से साधारण ब्याज भी देना होगा।
विज्ञापन

उधर, एक अन्य मामले में बैनामा कराने वाले नेमचंद निवासी ग्राम बलवंतपुर दखली मजरा सलेमपुर पर 3,75,400 रुपये स्टांप शुल्क कम अदा करना पाया गया। इस मामले में भी जिला मजिस्ट्रेट ने बैनामा कराने वाले पर स्टांप शुल्क कमी की धनराशि के अलावा 40 हजार रुपये अर्थदंड लगाया है। स्टांप शुल्क कमी की धनराशि पर 1.5 प्रतिशत मासिक दर से साधारण ब्याज बैनामे की तिथि से अब तक का देना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें