फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को बनाएं सशक्त, दिलाएं योजनाओं का लाभ: कुमुद

विज्ञापन
सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करती राज्य महिला आयोग की सदस्य कुमुद श्रीवास्तव भाजपा महिला - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। राज्य महिला आयोग की सदस्य कुमुद श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने महिलाओं के हितों के लिए कई योजनाएं संचालित की हैं। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता गांव-गांव में शाखाएं लगाकर महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलवाकर सशक्त बनाएं।
विज्ञापन

बुधवार को सर्किट हाउस में आयोजित भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में राज्य महिला आयोग की सदस्य कुमुद श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। सर्व प्रथम महिला मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री नूतन शर्मा व महानगर अध्यक्ष वर्षा चोपड़ा ने कुुमुद श्रीवास्तव का स्वागत किया। इस मौके पर कुमुद श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की हैं, जिससे महिलाओं का लाभ भी मिल रहा है। महिला मोर्चा की कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को इन योजनाओं का लाभान्वित कराएं। गांवों में महिला शाखाएं आयोजित कर योजनाओं प्रति जागरूकता लाएं। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष वर्षा चोपड़ा ने की। इस दौरान उपाध्यक्ष मोनिका सिंह, कंचन धवन, आरती शर्मा, उमा गुप्ता, सरोज शर्मा, सारिका गुप्ता, रुकमणी बंसल, सरोज शर्मा आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें