फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, गर्भवती होने पर मजबूरी में किया निकाह... फिर पिला दिया फिनाइल

Wed, 26 Feb 2025 12:48 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

सहारनपुर की युवती ने महिला थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उसने बताया कि आरोपी युवक ने उसके साथ संबंध बनाए, जिसके चलते वह गर्भवती हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर प्यार और निकाह। महानगर की रहने वाली युवती ने एक युवक पर संगीन आरोप लगाए हैं। आरोप है कि उसके गर्भवती होने पर पीछा छुड़ाने के लिए झूठा निकाह किया और अब आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos

सहारनपुर निवासी युवती ने महिला थाने में तहरीर देकर बताया कि इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती एक युवक से हुई थी। दोनों आपस में प्यार करने लगे। आरोपी युवक ने उसके साथ संबंध बनाए, जिसके चलते वह गर्भवती हो गई। जब उसने निकाह की बात की तो पहले तो वह मुकर गया, लेकिन दबाव में उसने उससे निकाह कर लिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसका देहरादून ले जाकर जबरदस्ती गर्भपात भी कराया। 
 
विज्ञापन

इसके बाद उसे फिनाइल पिलाकर जान से मारने की भी कोशिश की गई। आरोपी ने उससे दूरी बना ली। उसने जब इस संबंध में आरोपी के पिता से बात की तो उन्होंने उसे पैसों का इतंजाम करने की बात कही। पीड़िता ने आरोपी और उसके परिवार के खिलाफ महिला थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें