फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से फुटबॉल की तरह उछलकर नहर में गिरी बाइक, युवक की मौत, दो दोस्त बचे

Sun, 02 Mar 2025 01:02 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

तीनों दोस्त हिमाचल स्थित दवा फैक्ट्री से काम कर लौट रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। मृतक कार्तिक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
कार्तिक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से बाइक समेत तीन दोस्त उछलकर नहर में जा गिरे। दो तो किसी तरह बच निकले, मगर एक युवक की मौत हो गई। उसका शव घटनास्थल से दो किमी दूर मिला। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

घर में मौजूद गमजदा परिजन और रिश्तेदार। - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली बेहट के गांव लतीफपुर बूढ निवासी कार्तिक (18) पुत्र जयपाल, सचिन पुत्र नेत्रपाल और लवीश पुत्र सतीश मित्र थे। तीनों हिमाचल प्रदेश की एक दवाई फैक्ट्री में कार्य करते थे। रविवार सुबह तीनों रोजाना की तरह रात्रि ड्यूटी करके बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही गांव रायपुर से पहले एक मोड़ पर पहुंचे, तो दूसरी तरफ सामने से पत्तों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली आ रही थी। ट्रैक्टर ट्रॉली की साइड लगने से पूर्वी यमुना नहर में उनकी बाइक जा गिरी। तीनों बचने के लिए हाथ पैर मारने लगे। सचिन और लवीश तो जैसे तैसे कुछ दूरी पर आगे जाकर बाहर निकल आए, लेकिन कार्तिक का कुछ पता नहीं चल पाया।
 
विज्ञापन

दोनों ने बाहर निकलकर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर का पानी बंद कराया। इसके बाद करीब दो किमी दूर कार्तिक का शव नहर से बरामद कर लिया गया। मृतक के परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव सौंप दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें