फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: हाईवे पर पोल से टकराकर पलटी कार, दो लोगों की मौके पर मौत, तीन की हालत गंभीर

Wed, 26 Mar 2025 10:10 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

स्टेट हाईवे पर गागलहेड़ी क्षेत्र में बुधवार तड़के तीन बजे यह हादसा हुआ। कार में सवार लोग अंबाला से हरिद्वार जा रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गागलहेड़ी में स्टेट हाईवे पर पोल से टकराकर कार पलट गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जबकि तीनों घायलों को अस्पताल भेजा। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

अंबाला से एक स्कॉर्पियो कार हरिद्वार जा रही थी। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में स्टेट हाईवे का फ्लाईओवर उतरते वक्त पोल से टकराकर कार पलट गई। हादसा बुधवार तड़के तीन बजे हुआ। कार चालक कर्मवीर (45) निवासी लुधियाना और रामपाल ( 47) निवासी  यमुनानगर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सूरज (35) पुत्र राजेंद्र मदनगर थाना हड़िया गोड़ा, गौरव (30) पुत्र गोपाल निवासी सिडकुल हरिद्वार और लाली (40) निवासी लुधियाना गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया। मृतकों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थाना पुलिस ने बताया कि घायलों में लाली की हालत चिंताजनक बनी हुई है। सभी के परिजनों को सूचना दे दी गई है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें...
http://Saharanpur: तीन बच्चों की मौत के बाद मां ने भी दम तोड़ा, भाजपा नेता योगेश रोहिला ने चारों को मारी थी गोलियां
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें