फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांठ जा रहीं साध्वी प्राची को रोका

Sat, 26 Jul 2014 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भागूवाला, मंडावली (बिजनौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार से शिवरात्रि पर जलाभिषेक करने कांठ जा रहीं साध्वी प्राची आर्या और उनके तीन समर्थकों को बिजनौर के भागूवाला में रोककर हरिद्वार के लिए वापस कर दिया।
विज्ञापन


साध्वी प्राची आर्या, राष्ट्रीय हिंदू मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, प्रदेश महामंत्री विजेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव विजय राघव सुबह 11:20 बजे भागूवाला पहुंचे। मुरादाबाद प्रशासन की सूचना पर भागूवाला पुलिस चौकी पर साध्वी को रोकने के लिए पुलिस बल पहले से तैनात था।

एसडीएम मनोज कुमार और सीओ सुभाषचंद गंगवार के निर्देशन में सीओ अफजलगढ़ अर्चना सिंह, महिला थाना बिजनौर इंस्पेक्टर निधि चौधरी ने साध्वी एवं उनके साथियों को कांठ जाने से रोक दिया। एसपी सिटी संजय सिंह और एडीएम विनोद चौधरी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


प्रशासन ने साध्वी से वापस हरिद्वार जाने का अनुरोध किया। लगभग आधा घंटे के बाद साध्वी और उनके साथी लौटने के लिए तैयार हुए। सीओ अफजलगढ़ अपनी गाड़ी में बैठाकर साध्वी को उतराखंड बॉर्डर तक छोड़ने गईं। मंडावली थाना प्रभारी डीके शर्मा के नेतृत्व में पुलिस दस्ता भी उनके साथ गया।

उधर, प्राची आर्या ने प्रदेश सरकार पर साधू-संतों को एक मंत्री के इशारे पर पूजा-अर्चना से रोकने को का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब तक अकबरपुर चंदेरी मंदिर पर लाउड स्पीकर दोबारा नहीं लगेगा, तब तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

उन्होंने दावा किया कि कांठ में जलाभिषेक करने के लिए उनके साथ रास्ते से मुस्लिम मंच के कुछ लोगों को भी शामिल होना था, लेकिन उन्होंने उनके नाम नहीं बताए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें