फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: पेट्रोल पंप में घुसी यूपी रोडवेज की बस, मशीन उखड़ी, पिकअप चालक घायल

Thu, 21 Jul 2022 04:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में डीजल लेने के लिए एक बस पेट्रोल पंप पर पहुंची थी। बस चालक के नियंत्रण खोने से यह हादसा हुआ है। एक युवक टक्कर लगने से गंभीर रुप से घायल हो गया है।
विज्ञापन
accident in Bijnor - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में  बुधवार शाम डीजल लेने के लिए पेट्रोल पंप की ओर मुड़ी बस के चालक ने नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार में पेट्रोल पंप पर पहुंची बस ने एक पिकअप गाड़ी में टक्कर मार दी। जिससे पेट्रोल पंप की मशीन भी उखड़ गई। हादसे में पिकअप गाड़ी का चालक घायल हुआ है। गनीमत रही कि हादसे से पंप पर आग नहीं लगी, वरना बड़ा हादसा भी हो सकता था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : UP: दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे पर बड़े वाहनों की एंट्री बैन, कांवड़ियों के लिए खाली हुआ हाईवे, नहीं देना होगा टोल

सोहराबगेट डिपो मेरठ की एक रोडवेज बिजनौर में बैराज मार्ग के पेट्रोल पंप पर पहुंची। बस चालक नें डीजल डलवाने के लिए पेट्रोल पंप की ओर बस को मोड़ा लेकिन स्पीड कम नहीं की। तेज गति में बस ने वहां तेल डलवा रही पिकअप गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : UP: आज सीएम योगी से मिलेंगे मंत्री दिनेश खटीक, इस्तीफे पर तोड़ी चुप्पी, बताया-किस बात से हुए ज्यादा आहत

पिकअप गाड़ी में टक्कर लगी तो वह डीजल मशीन से टकरा गई। डीजल मशीन उखड़कर दूसरी ओर खड़ी वैगनआर कार पर जा गिरी। इनोवा कार में सवार एक परिवार दिल्ली से नैनीताल जा रहा था। कार में सवार परिवार में भी चीख पुकार मच गई। उधर, बस में सवार यात्री भी चिल्लाने लगे। पेट्रोल पंप के कर्मियों ने मौके पर समझदारी से सबकी जान बचाई।

पिकअप गाड़ी का चालक गंभीर रुप से घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें