फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bundelkhand Expressway: उद्घाटन के पांचवें दिन ही धंस गई एक्सप्रेस-वे की सड़क, तीन वाहन दुर्घटनाग्रस्त

Thu, 21 Jul 2022 04:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के पांचवें ही दिन 195 किमी छिरिया सलेमपुर के पास सड़क धंस गई। सड़क धंसने के कारण बुधवार रात दो कार और एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। राहगीरों ने घटनास्थल का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की सड़क धंसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के पांचवें ही दिन एक्सप्रेस-वे के 195 किमी छिरिया सलेमपुर के पास चित्रकूट की तरफ जाने वाले लेन की सड़क धंस गई। बताया जा रहा है कि पाइप लाइन टूटने पर मिट्टी कट गई थी। जिसके चलते दो फीट चौड़ा और छह फीट लंबा गड्ढा हुआ है। 

विज्ञापन


सड़क धंसने के कारण बुधवार रात दो कार और एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। राहगीरों ने घटनास्थल का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की गुडवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।  एक्सप्रेस-वे की सड़क धंसने की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। यूपीडा के इंजीनियर ने बताया कि सड़क अब ठीक कर दी गई है। बताते चलें कि प्रधानमंत्री मोदी ने 16 जुलाई को जालौन से बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया था। इसके बाद इस पर आवागमन शुरू हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें