फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे ने खेत में फेंकीं मस्जिद की गुंबदें, मचा बवाल

Fri, 12 Jul 2013 02:26 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ में धार्मिक स्थल को क्षतिग्रस्त करने पर बृहस्पतिवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन


आक्रोशित लोग हॉकी, डंडे, अवैध हथियार और पेट्रोल की बोतलें लेकर जमा हो गए। पुलिस और प्रशासनिक अफसर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, तब जाकर माहौल शांत हो पाया।
विज्ञापन


खेत में मिलीं गुंबदें
भावनपुर थाने से चंद कदम की दूरी पर जंगल में मुस्लिम समुदाय के लोगों का धार्मिक स्थल (ईदगाह) है। बृहस्पतिवार सुबह ईदगाह की दो गुंबद खेत में पड़ी मिलीं। इन्हें देखकर लोग बौखला गए।
विज्ञापन


माहौल बिगड़ता देख भावनपुर ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने कंट्रोल रूम को सूचना दी।

डीआईजी के. सत्यनारायणा, एसएसपी दीपक कुमार, सीओ महेंद्र कुमार, प्रशासनिक अफसर और आठ थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।

झड़प भी हुई
इस दौरान आक्रोशित भीड़ और अफसरों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। अफसरों ने तत्काल धार्मिक स्थल को ठीक कराने और आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।

इधर ग्राम प्रधान ने ईदगाह को क्षति पहुंचाने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें