फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghosi By Election Results: सबसे पहले अमर उजाला पर देखें सटीक और तेज नतीजे, खिलेगा कमल या दौड़ेगी साइकिल?

Thu, 07 Sep 2023 02:53 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

घोसी विधानसभा उपचुनाव के परिणाम से संबंधित पल-पल का अपडेट आपको सबसे पहले अमर उजाला पर मिलेगा। शुक्रवार सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Ghosi By Election Results - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी सीट पर उपचुनाव के लिए 5 सितंबर को मतदान हुआ। उसके बाद अब परिणाम 8 सितंबर को आने हैं। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा के दारा सिंह और समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह के बीच है। शुक्रवार को उपचुनाव के परिणाम आने वाला है, जिसे लेकर समर्थकों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। घोसी विधानसभा उपचुनाव के परिणाम से संबंधित पल-पल का अपडेट आपको सबसे पहले अमर उजाला पर मिलेगा। आप सटीक और सबसे तेज परिणाम के लिए अमर उजाला से अपडेट लेते रहिए।

विज्ञापन


51 प्रतिशत हुआ मतदान
मगंलवार को हुए मतदान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) बनाम इंडिया के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। हालांकि, भाजपा और समाजवादी पार्टी के तमाम प्रयास के बावजूद मतदान 51 प्रतिशत तक ही पहुंचा। भाजपा के समर्थित माने जाने वाले नोनिया चौहान, राजभर, निषाद और कुर्मी मतदाताओं ने भी मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं, सपा के परंपरागत वोट बैंक मुस्लिम और यादव समाज के साथ सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह के के सजातीय ठाकुर मतदाताओं ने भी पूरे जोश से मतदान कर मुकाबले को न केवल रोचक बल्कि कांटे का बनाया। बरहाल यह माना जा रहा है कि जो भी दल दलित मतदाताओं में सेंध लगाने में जितना सफल रहेगा बाजी उसके के हाथ लगेगी।

दलितों के वोट से तय होगी जीत
उप चुनाव में दलित मतदाताओं ने भी मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। दोनों ही दलों की ओर से दलितों का मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया गया। दलितों में खटीक और धोबी समाज का रुझान भाजपा की ओर दिखा। लेकिन दलित वर्ग में जाटव मतदाता सबसे अधिक हैं। जाटव मतदाताओं का दोनों ही दलों की ओर रुझान दिखा। दलितों का मत जिसे अधिक मिलेगा बाजी उसी के हाथ लगेगी।

सेंधमारी का पूरा प्रयास
उप चुनाव में भाजपा ने जहां यादव, मुस्लिम और ठाकुर वोट बैंक में सेंधमारी का प्रयास किया। वहीं, सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने मतदान के दिन तक राजभर, निषाद, ब्राह्मण, कुर्मी और वैश्य वर्ग के वोट बैंक में सेंध लगाने की हर संभव कोशिश की।
विज्ञापन

मतदान के प्रति 2019 जैसा ही रुझान
घोसी विधानसभा उपचुनाव में इस बार भी मतदाताओं का मतदान के प्रति रूझान 2019 उप चुनाव की तरह ही रहा है। 2019 में हुए उप चुनाव में घोसी में 51.93 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार भी मतदान हुआ है। वहीं 2017 विधानसभा चुनाव में घोसी में 58.89 और 2022 विधानसभा चुनाव में 58.59 प्रतिशत मतदान हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें