फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा भैया के करीबी थानेदारों पर गिरी गाज

Wed, 03 Apr 2013 01:37 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय जांच ब्यूरो की शिकायत के बाद कुंडा सर्किल के सभी चार थानों में तैनात थाना प्रभारियों और प्रतापगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दिया गया है।
विज्ञापन


सीबीआई को आशंका थी की कुंडा में इन पुलिसकर्मियों की उपस्थिति डीएसपी जिया उल हक, प्रधान नन्हें यादव व सुरेश यादव की हत्या की जांच को प्रभावित कर सकती है। इसलिए एजेंसी ने इन पुलिसकर्मियों को हटाने के लिए राज्य सरकार को पत्र लिखा था।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) अरुण कुमार ने बताया था कि उन्हें सीबीआई से पत्र प्राप्त हुआ है और इस मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी।

तिहरे हत्याकांड की अब तक की जांच में सीबीआई ने पाया है कि कुंडा सर्किल के सभी थानों में तैनात दारोगा से लेकर सिपाही तक पूर्व मंत्री राजा भैया या उनके करीबी जिले के प्रभावशाली राजनेताओं से सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन


इनमें से कई की तैनाती इनकी सिफारिश पर ही हुई है। जांच में सामने आ चुका है कि राजा भैया व उनके समर्थकों से विरोध रखने वालों की इलाके में कोई सुनवाई नहीं होती थी।

इस बात की शिकायत कामता प्रसाद पाल और ग्राम प्रधान नन्हें के परिवार के सदस्य भी कर चुके हैं। इतना ही नहीं जिस तरह से कुंडा पुलिस ने बलीपुर गांव में बवाल होने पर सीओ जियाउल हक को आगे कर मौके पर जाने के लिए प्रोत्साहित किया और जिस तरह मौके पर संघर्ष होने पर थानों के पुलिसकर्मी कोई न कोई बहाना बनाकर मौके पर नहीं पहुंचे व सीओ के साथ गए पुलिसकर्मी मौके से भाग निकले, उससे भी सीबीआई इलाकाई पुलिस की भूमिका पर संदेह जताया था।
विज्ञापन


सीओ जियाउल हक की पत्नी परवीन आजाद भी दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर चुकी हैं।

सूत्र बताते हैं कि पिछले दिनों जब सीबीआई की टीम ने कुंडा सर्किल के थानों में तैनात पुलिसकर्मियों से पूछताछ की थी तब भी उनकी भूमिका पर सवाल उठे थे।

सीबीआई ने तब भी उनकी भूमिका के बारे में राज्य सरकार को अवगत कराया था। कुंडा सर्किल में चार थाने- हथिगावां, मानिकपुर, कुंडा और नवाबगंज हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें