फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPCS: प्रतियोगियों को बड़ी भर्ती का मौका

Sun, 29 Jun 2014 01:44 AM IST
अविनाशी श्रीवास्तव/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षाएं और रिजल्ट अब वर्षों लंबित नहीं रहेंगे। इतना ही नहीं इसी के साथ प्रतियोगियों को बड़ी भर्ती का एक मौका भी मिलने जा रहा है। समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती-2013 के अंतर्गत जल्द ही 100 से अधिक अफसरों की नियुक्ति होने जा रही है। इसके अलावा आयोग में विभिन्न संवर्ग के 100 नए पद सृजित किए गए हैं।
विज्ञापन


इन पदों के लिए शासन से अनुमति मिल गई है। सबकुछ योजना की मुताबिक रहा तो इसी साल इन पदों पर भर्ती कर ली जाएगी। इस भर्ती के बाद आयोग की परीक्षाओं में गलतियां कम होने तथा पारदर्शिता के भी दावे किए जा रहे हैं।

आयोग की कई भर्तियां वर्षों से लंबित हैं। हालांकि पीसीएस 2010, 11 और 12, लोअर सबऑर्डिनेट-2008 आदि भर्तियों का अंतिम परिणाम घोषित कर आयोग ने यह सूची कुछ छोटी जरूर कर दी है लेकिन लोअर सबऑर्डिनेट-2009, पीसीएस-2013 समेत कई भर्तियां अभी तक लंबित हैं। कर्मचारियों की कमी को इसका मुख्य कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन

लंबे समय से नहीं हुई है भर्ती

आयोग में लंबे समय से भर्ती नहीं हुई है जबकि भर्ती परीक्षाओं के साथ पदों की संख्या और प्रतियोगियों की संख्या कई गुना बढ़ गई है। इसे लेकर आयोग की ओर से लगातार नए पदों की मांग की जा रही थी, जिसे शासन ने अब स्वीकार कर लिया है।

सबसे अधिक समीक्षा अधिकारी के 36 तथा सहायक समीक्षा अधिकारी के 18 पद बढ़ाए गए हैं। इनके अलावा संयुक्त सचिव के एक, उप सचिव के दो, अनुसचिव के तीन, अनुभाग अधिकारी और कंप्यूटर सहायक के नौ-नौ पद बढ़ाए गए हैं।

अनुसेवक के नौ पद आउटसोर्सिंग से भरे जाएंगे। एक पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर भी नियुक्ति की जाएगी। ये अलग-अलग संवर्ग के पद हैं। इसलिए इन पर भर्ती कैसे होगी। इसकी समीक्षा की जा रही है। सचिव अनिल कुमार यादव ने बताया कि जल्द ही प्रारूप तैयार कर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें