जय मातादी स्पोर्टिंग क्लब अर्दली बाजार का पूजा पंडाल अन्नपूर्णा मंदिर की अनुकृति में दिखेगा। वहीं भारत सेवा श्रम संघ व ईगल क्लब में परंपरागत प्रतिमा के ही दर्शन होंगे। जगतगंज स्थित विजेता स्पोर्टिगिं क्लब की ओर से इस बार एयर स्ट्राइक की थीम सजाई गई है।
जगतगंज का पंडाल
चांदपुर स्थित पापुलर न्यू स्पोर्टिगिं क्लब के पंडाल में मां दुर्गा साक्षात महिषासुर का वध करते हुए नजर आएंगी। कोलकाता के श्री ठाकुर जी मंदिर के स्वरूप में पंडाल को सजाया गया है। पांच मिनट के शो के दौरान शेर पर सवार मां दुर्गा राक्षसों का अंत करेंगी।
मंडुवाडीह बाजार में आदर्श स्पोर्टिंग क्लब की ओर से पुल के नीचे पंडाल बनाया गया है। अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने बताया कि 1992 में पूजा की शुरूआत हुई थी। आरओबी बनने के बाद पुल के नीचे पंडाल लगाया गया है। महामंत्री रवि गुरु ने बताया कि विसर्जन बुधवार को किया जाएगा।
मां दुर्गा पूजनोत्सव समिति डीरेका-बीएचयू रोड, केदार नगर, नेवादा, सुंदरपुर इलाके में बरसात अधिक होने के कारण समय कम मिलने से मूर्ति बैठाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अध्यक्ष बृजेश पटेल, गोलू व मनोज ने बताया कि पारंपरिक मूर्ति स्थापित की जाएगी।