फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुलायम ईमानदार हैं तो सीबीआई से कैसा डर'

Mon, 08 Apr 2013 01:38 AM IST
झांसी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अल्वी ने भारतीय जनता पार्टी एवं समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भाजपा की चुनौती मंजूर है।

लोकसभा चुनाव तो अभी काफी दूर हैं, कर्नाटक विधानसभा चुनाव में ही उसे जमीनी सच्चाई का पता चल जाएगा।

मुलायम सिंह के भाजपा प्रेम को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि शायद वह अयोध्या कांड भूल गए हैं।

तुलना ठीक नहीं
रविवार को एनएसयूआई के कार्यक्रम में भाग लेने यहां आए राशिद अल्वी ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना को सिरे से खारिज कर दिया।

उन्होंने कहा कि कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री राहुल गांधी को अपना नेता मानते हैं। ऐसे में किसी मुख्यमंत्री से राहुल के कद की तुलना ठीक नहीं है।

राहुल गांधी देश को आगे ले जाने की बात करते हैं। कांग्रेस में प्रधानमंत्री पद अहम नहीं होता, लेकिन भाजपा में सिर्फ प्रधानमंत्री बनने की होड़ है।

भाजपा का चेहरा बेनकाब
चुनाव नजदीक आते ही राम मंदिर का राग अलापने वाली भाजपा का चेहरा बेनकाब हो चुका है। उन्होंने कहा कि आजकल समाजवादी पार्टी लाल कृष्ण आडवाणी और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तारीफ कर रही है।
विज्ञापन


ऐसे में सपा का धर्म निरपेक्ष चेहरा सबके सामने आ गया है। हालांकि, किसकी तारीफ करना है, यह उनका अंदरूनी मामला है।

सीबीआई को विरोधियों के खिलाफ इस्तेमाल करने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सीबीआई के काम में सरकार दखल नहीं देती है।

कार्यकाल पूरा करेगी सरकार
अगर मुलायम सिंह यादव ईमानदार हैं तो उन्हें सीबीआई से डरने की कोई जरूरत नहीं है। केंद्र सरकार स्थिर है और । यूपीए-1 एवं यूपीए-2 की तरह यूपीए-3 भी सत्ता में वापसी करेगा।
विज्ञापन


केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल को लेकर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव द्वारा की गई टिप्पणी पर उनका कहना था कि ऐसे नेता के बारे में क्या कहा जाए, जो अपने विभाग के अधिकारियों को थोड़ी- थोड़ी बेईमानी करने की सलाह देते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें