फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की चाहत में डॉक्टर की बीवी का रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे की लालसा में सरकारी डॉक्टर की पत्नी किराएदार तांत्रिक के चंगुल में फंसकर दो वर्ष तक रेप की शिकार होती रही। आरोपी ने महिला से दो लाख की नकदी और जेवर भी ठग लिए। पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और ठगी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


नगर के एक कॉलोनी निवासी सरकारी डॉक्टर के घर टिहरी के धनसाली निवासी कैलाश वर्ष 2011 में किराएदार बनकर रहने लगा था। डॉक्टर के एक बेटी थी, लेकिन कोई बेटा नहीं था। अक्तूबर 2011 में कैलाश ने डॉक्टर की पत्नी को बताया कि वह तांत्रिक क्रिया जानता है और उसकी बेटे की इच्छा को पूरा कर सकता है।
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया मामला

25 अक्तूबर को कैलाश ने झांसा देकर महिला को नशीले चावल खिला दिए और उससे रेप किया। इसके बाद आरोपी तांत्रिक क्रिया का झांसा देकर महिला से रेप करता रहा। दिसंबर 2013 में कैलाश मकान खाली कर जहांगीराबाद चला गया

इसके बाद आरोपी ने महिला को जहांगीराबाद के एक मंदिर में तांत्रिक क्रिया करने का बहाना देकर जनवरी 2014 में दो बार बुलाया और फिर रेप किया।

आरोपी ने महिला से एक लाख रुपये नकद और लगभग एक लाख रुपये के आभूषण भी ठग लिए। मानसिक रुप से परेशान होकर महिला ने मामले की जानकारी पति को दे दी। डाक्टर ने बुधवार रात कोतवाली में एफआईआर दर्ज करा दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें