फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार युवकों ने किया 8वीं की छात्रा से गैंगरेप

Fri, 16 Aug 2013 05:06 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में चार युवकों ने एक नाबालिग लडकी के साथ सामूहिक बलात्कार किया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जिला मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर कोतवाली देहात इलाके के जीमत गांव में कल शाम 14 साल की लड़की घर से खेतों पर कंडे लेने गई थी। इस दौरान चार युवकों ने पकड़ लिया और उसके साथ बलात्कार किया।
विज्ञापन

 
पीडित आठवीं की छात्रा है। देर रात तक उसके घर नहीं पहुंचने पर परिवार वाले उसे ढूंढने निकले तो वह खेत पर बेहोशी की हालत में मिली। इस सिलसिले में चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पीडि़त लड़की को आज सुबह मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। लड़की ने आरोपियों में एक का नाम नाजिम बताया है।

इस घटना के बाद गुस्साए सैकड़ों ग्रामीण महिलाएं जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलीं और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

अधिकारियों ने गांव वालों को आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें