फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या, शव कुएं में फेंका

Thu, 15 Aug 2013 12:37 AM IST
मैनपुरी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के आगरा में दो रोज से लापता इंटर की एक छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया।
विज्ञापन


घटना से भड़के लोगों ने बुधवार को शव को जीटी रोड पर रखकर जाम लगा दिया। वाहनों पर पथराव कर तोड़फोड़ की।

इस दौरान लगभग पांच घंटे तक जीटी रोड पर यातायात ठप रहा। छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हुई है। परिजनों का आरोप है कि वे सोमवार को थाने गए थे लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी।  डीएम के आश्वासन के बाद लोगों ने शव उठने दिया।

बुधवार की सुबह आठ बजे गांव छाछा के बाहरी किनारे पर स्थित चंदू पंडित के खेत में बने कुएं में लोगों ने एक छात्रा का शव पड़ा देखा। उसके सिर और शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन


पहचान छिपाने के लिए तेजाब जैसा कोई ज्वलनशील पदार्थ डालकर चेहरे को जला दिया गया था। शव की शिनाख्त पास के ही एक गांव निवासी इंटर की एक छात्रा के रूप में हुई।

गुस्साए ग्रामीणों ने शव को जीटी रोड पर जाम लगा दिया और कई वाहनों को क्षति पहुंचाई। हालात काबू से बाहर होता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। बाद में मौके पर पहुंचे डीएम वीके आनंद ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शव लेकर चली तो उसके पीछे ट्रैक्टर ट्रालियों में चल रहे लोगों ने भोगांव मैनपुरी मार्ग पर भी जाम लगा दिया। पुलिस ने लाठियां फटकारकर यहां भी जाम खुलवाया।

छात्रा सोमवार को अपने भाई के साथ बैंक से छात्रवृत्ति की राशि निकालने भोगांव आई थी। भाई ने उसे घर भेज दिया और खुद बाजार में रुक गया था। इसके बाद से वह गायब थी।
विज्ञापन


आरोप है कि उसके साथ पढ़ने वाला एक छात्र शिवम गुप्ता उसे कई दिन से परेशान कर रहा था तथा छात्रा की शिकायत पर उसे कॉलेज से निकाल भी दिया गया था। उसी ने विकास कठेरिया और अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें