रामपुर। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में हुए युवा महोत्सव में छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। किसी ने गीत तो किसी ने नृत्य में धमाल मचा दिया। छत्राओं ने विभिन्न विषय पर नाटक प्रस्तुत कर खूब सारी तालियां बटोरी। प्रतिभागियों ने सुंदर और उद्देश्य परक नृत्य प्रस्तुत किया।
शुक्रवार को युवा महोत्सव का समापन था। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। एकल गायन प्रतियोगिता में सलोनी वर्मा ने प्रथम, खुशबु वर्मा व चंचल ने द्वितीय तथा अरीबा लतीफ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में मोनालिका सक्सेना ने प्रथम, आयूषी चौधरी न द्वितीय, दीपाली रस्तोगी ने तृतीय तथा महिमा ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया। मूक अभिनय प्रतियोगिता में आकृति राय व अलीजा मस्तान ने प्रथम, साक्षी सैनी व शीतल ने द्वितीय तथा समरा जफर व अहिला नूर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नाटक प्रतियोगिता में आहिला नूर एवं टीम ने प्रथम, खुशबु एवं टीम ने द्वितीय तथा अलीशा एवं टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। युगल नृत्य प्रतियोगिता में तनिष्का रस्तोगी व प्रियंशी राणा ने प्रथम, मोनालिका व गुंजन शर्मा ने द्वितीय तथा शीनभ व शीतल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व समापन समारोह का शुुभारंभ अतिथियों राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के प्राचार्य डॉ. इंदु भूषण महापात्रा, डीएमए की वरिष्ठ शिक्षिका डॉ. विनीता जोशी और प्राचार्य डॉ. अतुल शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। अंतिम दिवस एकल गायन, एकल नृत्य, युगल नृत्य, समूह गायन, नाटक, मूक अभिनय आदि प्रतियोगिताएं हुईं। महाविद्यालय की पुरातन छात्रा एवं उभरती हुई शायर बेबी चंद्रिका कुमार की पुस्तक का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि ने छात्राओं की इस शानदार प्रस्तुति की सराहना की। इस दौरान डॉ. रजिया परवीन, डॉ. नरेन्द्र सिंह, डॉ. नगेंद्र पाल, डॉ. इफ्तेखार अहमद कादरी, डॉ. शत्रुजीत सिंह तथा डॉ. कुणाल दीक्षित कार्यक्रम का आयोजन संयोजक डॉ. अंकिता, डॉ.सुनीता, डॉ. निशात बानो, डॉ. गरिमा, डॉ. प्रतिभा यादव, डॉ. प्रीतिबाला शर्मा का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रजिया परवीन ने किया।
-----------------
राधेश्याम