फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: चेन्नई में गाड़ियां धोते समय करंट लगने से खोद के युवक की मौत

Sat, 29 Aug 2026 12:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र के खोद गांव निवासी 18 वर्षीय युवक इल्यास की चेन्नई में गाड़ियां धोते समय करंट लगने से मौत हो गई। हादसे की सूचना पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन शव लेने के लिए चेन्नई रवाना हो गए हैं। शव के दो दिन बाद गांव पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

खोद गांव निवासी मुन्ने के दो पुत्र चेन्नई में रहकर प्रेशर मशीन से गाड़ियां धोने का काम करते थे। बताया गया कि बुधवार को इल्यास गाड़ी धो रहा था। इसी दौरान प्रेशर मशीन के संपर्क में बिजली आने से उसे तेज करंट लग गया। वह मौके पर ही गंभीर रूप से झुलस गया। उसके साथ काम कर रहे अन्य लोगों ने आनन-फानन उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद इल्यास को मृत घोषित कर दिया।
इल्यास की मौत की खबर मिलते ही उसके बड़े भाई और साथियों ने गांव में परिवार को सूचना दी। बुधवार रात सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

परिवार के लोग इल्यास का शव लेने के लिए चेन्नई रवाना हो गए हैं। परिजनों के मुताबिक, कागजी कार्रवाई और अन्य प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव के दो दिन बाद गांव पहुंचने की उम्मीद है। इल्यास की मौत से गांव में भी शोक का माहौल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें