फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: परिषदीय स्कूल का ताला तोड़कर हजारों का सामान चोरी

Sat, 29 Aug 2026 12:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मसवासी चौकी क्षेत्र के गांव मानपुर उत्तरी स्थित परिषदीय स्कूल में चोरों ने कमरों के ताले तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलने पर स्कूल के प्रधानाध्यापक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर रात चोर स्कूल के एक कमरे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए। चोर वहां रखा इन्वर्टर, बैटरी, गैस सिलिंडर, रसोई के बर्तन समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह स्कूल पहुंची रसोइया नसीम जहां ने कमरों के ताले टूटे देखे तो इसकी सूचना शिक्षकों को दी। जानकारी मिलने पर प्रधानाध्यापक धर्मवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे और स्कूल में सामान की जांच की।
इसके बाद उन्होंने मसवासी चौकी पुलिस को तहरीर देकर चोरी की घटना का खुलासा करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीओ सोनम सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच उपरांत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें