फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सड़क हादसे में युवक की मौत, पीछे बैठा दोस्त घायल

Fri, 31 Jul 2026 01:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर। स्वार रोड पर हुए सड़क हादसे में मदरसे के छात्र की मौत हो गई। हादसा बाइक में कैंटर की जोरदार टक्कर के बाद हुआ। बाइक के पीछे बैठा मृतक का दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

हादसा अजीमनगर थाना क्षेत्र के बहादुरगंज गांव के पास हुआ। स्वार के रसूलपुर गांव निवासी मोहम्मद शमी (20) खेड़ाटांडा में मौलवी की पढ़ाई कर रहे थे। बृहस्पतिवार दोपहर बाद युवक अपने दोस्त मदरसे के छात्र खेड़ाटांडा निवासी फईम के साथ बाइक से रामपुर जा रहे थे। जैसे ही दोनों छात्र बहादुरगंज गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे कैंटर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही हाफिज मोहम्मद शमी की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों छात्रों के घर में कोहराम मच गया। मृतक के परिजन कुछ देर के अंदर ही जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। घायल छात्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हादसे से कुछ दूरी पर कैंटर को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

सीओ टांडा पकंज पंत ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों से तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें