फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बाइक चोरी कर भाग रहा युवक पकड़ा, लोगों ने पेड़ से बांधकर पीटा

Tue, 20 Oct 2026 01:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। नगर में डाकखाना रोड पर बाइक चोरी करने की कोशिश कर रहे युवक को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। लोगों ने आरोपी को पेड़ से बांध दिया और पिटाई की। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब 4:30 बजे एक व्यक्ति बाइक से डाकखाना रोड स्थित किताबों की दुकान पर सामान खरीदने गया था। उसने अपनी बाइक नहर के पास खड़ी की थी। आरोप है कि वह दुकान पर सामान खरीद रहा था, तभी एक युवक उसकी बाइक लेकर जाने लगा। लोगों ने इसकी जानकारी बाइक स्वामी को दी। शोर मचने पर लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया।
इस दौरान मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोगों ने आरोपी को पकड़कर एक पेड़ से बांध दिया, लेकिन बाद में खोलकर पुलिस के हवाले कर दिया। सीओ पीपी सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें