फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: प्लॉट की बाउंड्री तोड़ने पर सात पर रिपोर्ट

Tue, 20 Oct 2026 01:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोतवाली क्षेत्र में प्लॉट की बाउंड्री तोड़ने और विरोध करने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जेसीबी चालक भी नामजद है।
विज्ञापन

बरेली रोड निवासी राजेश पांडे के अनुसार, 16 अक्तूबर की रात करीब दो बजे कुछ लोग जेसीबी लेकर उनके प्लॉट पर पहुंचे और बाउंड्री तोड़ने लगे। कर्मचारियों ने विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। विरोध के बावजूद जेसीबी से बाउंड्री काफी हद तक गिरा दी गई, जिससे दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत के आधार पर शहबाज अली, नावेद अली, निजाम अली, फैजान अली उर्फ फैजी, नईम जहां, जेसीबी चालक नाजिम और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें