बिलासपुर। नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी एक युवक पर सोमवार शाम रंजिश में हमला कर घायल कर दिया गया। आरोपियों ने लोहे की रॉड से वार किया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।
मोहल्ला साहूकारा निवासी सद्दाम के अनुसार वह सोमवार शाम करीब सात बजे मजदूरी कर घर लौट रहा था। रास्ते में मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने उसे रंजिशन घेर लिया और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। परिजन घायल को लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने उसे उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद