मिलकखानम। पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर जंगल से आठ मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।
मंगलवार तड़के पुलिस टीम सरकड़ी मोड़ और तीन पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इस दौरान दो युवक दो मोटरसाइकिलों के साथ खड़े मिले, जो पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर एक युवक हरजिन्दर सिंह उर्फ काला सिंह को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी परमजीत सिंह उर्फ पम्मू अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।
हरजिन्दर ने बताया कि उन्होंने मसवासी और हाशमीनगर से मोटरसाइकिलें चोरी की थीं। बरामद मोटरसाइकिलों में विभिन्न कंपनियों के मॉडल शामिल हैं। थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि मिलकखानम थाने में 21 सितंबर को दो बाइक चोरी के मामले दर्ज हुए थे। सीओ सोनम सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है और भागे आरोपी की तलाश जारी है। संवाद