फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़ा होने के बाद सतलुज नदी में कूदा आईटीआई का छात्र

विज्ञापन
बुधवार को चाटी पुल से कूदा आईटीआई छात्र। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। शिमला से कुल्लू जिले को जोड़ने वाला चाटी पुल से आईटीआई के एक छात्र ने सतलुज नदी में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। हादसा बुधवार दोपहर के समय का है। बताया जा रहा है कि हादसे से पहले युवक की किसी व्यक्ति से झड़प हो गई थी। इसी बीच युवक पुल की ओर दौड़ा और नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही लापता युवक की तलाश शुरू कर दी है। इसके साथ ही व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। युवक की पहचान शक्ति पुत्र भगत सिंह, गांव शाह, तहसील रामपुर के तौर पर हुई है। वीरवार को गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस थाना ब्रौ से मिली जानकारी के मुताबिक मामला आईटीआई रचोली में में पढ़ाई करने वाला शक्ति बुधवार को ही अपने घर से चाटी पहुंचा था। वह यहां किराए के कमरे में रहता है। चाटी पहुंचने पर उसकी एक वाहन चालक से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और मामला हाथापाई तक जा पहुंचा।
इसी बीच युवक चाटी पुल की ओर दौड़ा और सतलुज नदी में कूद गया। इससे मौके पर मौजूद लोगों में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने फौरन हादसे की सूचना पुलिस थाने में दी। इसके बाद पुलिस ने टीम मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश शुरू की। मगर देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। छात्र की तलाश के लिए गोताखोरों का दल बुलाया गया है, जो वीरवार से छात्र को तलाशने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाएगा। वहीं मामले के बाद से वाहन चालक मौके से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने बताया कि आईटीआई के छात्र ने चाटी पुल से नदी में छलांग लगाई है। बुधवार शाम तक छात्र की तलाश की गई। अब वीरवार को गोताखोर सतलुज नदी में लापता छात्र को तलाश करेंगे। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें