फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर के नाथपा में जुआ खेलते चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नाथपा में पुलिस ने चार जुआरी धरे
विज्ञापन

जुए में इस्तेमाल होने वाली 10,800 रुपये की राशि भी जब्त की
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। जिले के नाथपा में पुलिस ने चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से जुए में इस्तेमाल होने वाली 10,800 रुपये की राशि जब्त की है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर छानबीन शुरू दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात को जिले की विशेष अन्वेषण टीम नाथपा में गश्त पर थी। इस दौरान शाखा प्रभारी किन्नौर नरेंद्र कुमार कौंडल, मुख्य आरक्षी कुलदीप डोगरा, आरक्षी विक्रम और आरक्षी संजय की टीम ने नाथपा के समीप चार लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा। इसके साथ ही जुआरियों से 10, 800 रुपये की राशि भी बरामद की गई। पुलिस ने गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी किन्नौर एसआर राणा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें