फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीम में युवाओं ने संवारी बावड़ी

विज्ञापन
युवक मंडल भदराल के सदस्यों ने संवारी 300 वर्ष पुरानी बावड़ी। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। डीम पंचायत के युवा मंडल भदराल के युवाओं ने नेशनल वाटर मिशन कार्यक्रम के तहत भदराल गांव में दशकों पुरानी बावड़ी को संवारा। यह बावड़ी बीते 20 सालों से कीचड़ और मिट्टी से भरी पड़ी थी। युवा मंडल भदराल के सदस्यों ने श्रमदान कर प्राकृतिक जलस्रोत (बावड़ी) की खुदाई करके कीचड़ और मिट्टी को साफ कर स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन

युवक मंडल अध्यक्ष ताबे राम ने बताया की इस बावड़ी से हमारे पूर्वज पेयजल का उपयोग करते थे, लेकिन आज के दौर में हर घर में नल होने के कारण यह बावड़ी कीचड़ और मिट्टी से भर गई थी। इसको युवाओं के सहयोग से बावड़ी को साफ करने का फैसला लिया है। इससे जहां जल संरक्षण भी होगा और क्षेत्र में पानी की किल्लत से लोगों को निजात मिलेगी। मुहिम में युवा मंडल सचिव घनश्याम, सोहनलाल, रामलाल, वीरेंद्र, लखन, राजेश और जियालाल ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें