रामपुर। मसवासी चौकी क्षेत्र के एक गांव में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने शनिवार रात हुई मौत के बाद रविवार तड़के ही शव को दफना दिया। पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी गई, जिससे गांव में हत्या या आत्महत्या की चर्चाएं तेज हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार, युवती का दूसरे समुदाय के एक युवक से प्रेम प्रसंग था। कुछ माह पहले युवक अपने साथियों के साथ युवती से मिलने गांव आया था। इस दौरान युवती के परिजनों और युवक पक्ष के बीच मारपीट हुई थी। कुछ दिन पहले युवती कथित तौर पर युवक के घर पहुंच गई थी। उसने युवक से शादी करने की जिद की थी। जानकारी मिलने पर मामला पुलिस चौकी पहुंचा था। पुलिस ने युवती को समझाकर परिजनों को सौंप दिया था। सीओ हर्षिता सिंह ने मामले की जानकारी होने से इन्कार किया है। संवाद