फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में दो मामलों में 31 ग्राम चिट्टे के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कार सवार तीन युवकों से 11.5 ग्राम और पिकअप में छिपाकर रखी 19.5 ग्राम हेरोइन बरामद
विज्ञापन

आरोपियों को पांच दिन का पुलिस रिमांड, जांच जारी

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रामपुर क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में करीब 31 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पहले मामले में रामपुर डिटेक्शन टीम ने रचोली में रोपड़ू नाला के पास एक कार की तलाशी ली। कार में सवार तीन व्यक्तियों के पास से करीब 11.5 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने रामपुर निवासी 45 वर्षीय विकेश, 25 वर्षीय पंकज शर्मा और निरमंड निवासी 32 वर्षीय पुष्पेंद्र को गिरफ्तार किया। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला है। वहीं, दूसरे मामले में शनिवार को पुलिस टीम ने वजीर बावड़ी-ब्रौ संपर्क सड़क पर लोअर डकोलड़ के पास गश्त के दौरान संदिग्ध हालत में खड़ी एक पिकअप की तलाशी ली। स्वतंत्र गवाह की मौजूदगी में ली गई तलाशी के दौरान चालक सीट के पास फुटमैट के नीचे छिपाकर रखी गई एक पुड़िया से करीब 19.5 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने पिकअप चालक खुशवंत निवासी रामपुर को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में पुलिस थाना रामपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत अभियोग दर्ज किए गए हैं। पुलिस जांच में जुटी है। दोनों मामलों में आरोपी चिट्टा कहां से लाए थे, इस पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें