फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मजदूरी करने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Fri, 14 Aug 2026 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धमोरा। शहजादनगर थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक अपने साथियों के साथ मजदूरी करने के लिए घर से गया था। देर शाम उसके साथ काम करने वाले कुछ लोग उसका शव लेकर घर पहुंचे तो परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

अचानक शव घर पहुंचने और मौत की स्पष्ट वजह सामने न आने से परिजनों ने कई तरह के आरोप लगाए। इसके बाद सूचना पर पहुंची शहजादनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
शहजादनगर थाना क्षेत्र के बृजपुर गांव के मझरा निवासी राजेंद्र कुमार अपने कुछ साथियों के साथ बुधवार को मजदूरी करने के लिए गया था। परिवार को उम्मीद थी कि वह रोज की तरह काम खत्म कर वापस घर लौटेगा, लेकिन देर रात उसके परिचित लोग राजेंद्र का शव लेकर घर पहुंचे तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ मिलक पीपी सिंह के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें