फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: झारखंड में विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। झारखंड में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर पार्क में नारेबाजी करते हुए पार्क के गेट के सामने सड़क पर हेमंत सोरेन सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘हेमंत सोरेन इस्तीफा दो’ के नारे लगाए।
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद के तमाम कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को दोपहर के वक्त आंबेडकर पार्क पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने सोरेन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन सरकार का पुतला फूंका।
इस मौके पर जिला संयोजक संजय सैनी ने आरोप लगाया कि झारखंड सरकार शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज कराकर यह साबित कर रही है कि वह छात्र हितों के प्रति गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनके विरोध की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। कहा कि सरकार को छात्रों की मांगों को शीघ्र पूरा करना चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण गौड़, अरविंद, बॉवी सैनी, पंकज, मनोज, विकास समेत एबीवीपी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें