फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में युवती की हालत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अजीमनगर थाना क्षेत्र में अचानक युवती की हालत बिगड़ गई। परिजन युवती को लेकर जिला अस्पताल चले गए। मंगलवार को इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आए तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी एक युवती के संदिग्ध हालात सोमवार देर रात अचानक बिगड़ गई। युवती घायल हो गई थी और खून बह रहा था, जिस पर परिजनों ने पहले तो युवती को गांव के ही चिकित्सक को दिखाया, लेकिन उसकी हालत और बिगड़ती चली गई। आननफानन में परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल चले गए। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए युवती को मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। परिजन युवती के शव को लेकर घर आए तो कोहराम मच गया। संदिग्ध हालत में मौत की सूचना पाकर पुलिस भी गांव पहुंच गए। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर जाना चाहा, लेकिन परिजन मानने को तैयार नहीं थे। परिजनों का कहना था की युवती घर के अंदर गिर गई थी और अधिक खून बह जाने के कारण उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों से लिखित में लेने के बाद पुलिस गांव से वापस चली आई। थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया पीड़ित परिवार ने कोई तहरीर नहीं दी और न ही वह पोस्टमार्टम कराना चाहते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें