फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता एक्प्रेस ट्रेन से गिरा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात जनता एक्सप्रेस से गिरकर लखीमपुर खीरी के पिपलिया कला निवासी एक युवक की मौत हो गई। उसकी जेब में मिले आधार कार्ड से पुलिस ने उसकी शिनाख्त की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन

बुधवार की देर रात सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही को सूचना मिली कि ज्वालानगर रेलवे फाटक के पास एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शिनाख्त कराने का प्रयास करने लगी। युवक की जेब में आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड की मदद से जानकारी करने पर युवक की शिनाख्त लखीमपुर खीरी जिले के पिपलिया कला निवासी कपिल गोयल (24) के रूप में हुई। पुलिस द्वारा जानकारी होने पर बृहस्पतिवार सुबह परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि एक युवक जनता एक्सप्रेस से गिर गया था। परिजनों ने पूछताछ करने पर बताया कि युवक देहरादून से वापस घर जा रहा था। शव का पीएम कराकर परिजन घर ले गए। ट्रेन से गिरने का कारण स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें