फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। उसका शव गांव के पास ही जंगल से बरामद हुआ। परिजनों के मुताबिक वह शराब पीने का आदी था। शायद शराब पीने की वजह से ही युवक की जान गई है। फिलहाल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

मामला अजीमनगर थानाक्षेत्र का है। ग्राम परचई निवासी बबलू (30) का शव सोमवार को गांव में पास ही जंगल में मिला। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस एवं परिजनों को दी, जिसके बाद तुरंत एसओ रविंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि युवक शराब का बहुत अधिक सेवन करता था। संभवतया इसी वजह से उसकी जान गई है। वहीं, एसओ रविन्द्र कुमार का कहना है कि युवक शराब पीता था, लेकिन उसकी मौत का कारण कुछ और लग रहा है। उसकी लीवर की दवाई चल रही थी। लिहाजा, उसकी मौत बीमारी की वजह से हुई है। फिर भी शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण की स्थिति साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें