फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरे भाई की बरात के लिए निकले युवक को डंपर ने रौंदा मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। चचेरे भाई की बरात में शामिल होने के लिए सड़क पार करते समय डंपर की चपेट में आकर युवक बब्बू (36) की मौत हो गई। युवक की मौत से शादी की खुशियां गम में बदल गई। हादसे के विरोध में रम्मपुरा गांव में रात 8.30 बजे लोगों ने जाम लगाकर अपनी नाराजगी का इजहार किया। करीब आधे घंटे बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के रम्पुरा गांव निवासी बब्बू अपने चचेरे भाई विनोद और विष्णु की बरात में शामिल होने के लिए सीमावर्ती जनपद बरेली के थाना सिरौली क्षेत्र के बरसेर जा रहे थे। बरात में जाने के बब्बू बृहस्पतिवार की रात ई-रिक्शा को ले जाने के लिए तय कर लिया। ई-रिक्शा पकड़ने के लिए सड़क पार करते समय अनियंत्रित डंपर की चपेट में आकर बब्बू की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। घटना की सूचना पाते ही बरात में गए तमाम लोग घटनास्थल पर वापस पहुंच गए। युवक की मौत से परिवार में चीखपुकार मच गई और शादी की खुशियां गम में बदल गई। आक्रोशित रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर शाहबाद कोतवाल संजय तोमर पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। पुलिस जाम खुलवाने के लिए प्रयास करने लगी। पुलिस के समझाने के बाद भी रिश्तेदार और ग्रामीण जाम खोलने के लिए राजी नहीं थे। प्रदर्शनकारी डंपर चालक पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। उधर, सूचना पाकर एसडीएम अशोक कुमार चौधरी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। लगभग आधे घंटे के बाद ग्रामीणों ने जाम को खोल दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर मोर्चरी भिजवा दिया। इस घटना के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें