फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट लगने से राजमिस्त्री की मौत      

Mon, 24 Apr 2017 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ शाहबाद/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

नगर में 11 हजार की हाईटेंशन लाइन से सरिया टकराने से राजमिस्त्री की मौत हो गई। आनन फानन में उसे सीएचसी में लाया गया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिजन भी  अस्पताल  पहुंच गए। परिवार के लोगों का रो- रोकर बुरा हाल है।          

नगर के मोहल्ला अमीर अली खान निवासी युनुस मियां का बेटा मोमिन मियां (28)राजमिस्त्री का काम करता है। नगर के ही एक घर में काफी समय से काम कर रह था। अचानक मृतक मोमिन का कोई दोस्त सरिया लेने के लिए आया। इस पर वह अपने दोस्त को सरिया दिलवाने एक दुकान पर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह खुद ही सरिया काटने लग। एक सरिया काट लिया गया।  दूसरे लोहे के सरिये को जब सीधा करके उठाया तब उसके ऊपर से गुजर रही 11 हजार की हाईटेंशन लाइन में सरिया टच हो गया। तभी तारों में दौड़ रहा करंट सरिए में उतर आया और मोमिन को करंट ने अपनी की चपेट में ले लिया। आनन फानन में लोग मोमिन मियां को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।बाद में मोमिन के शव को घर ले आए और सुपुर्दे ख़ाक  कर दिया। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें