फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिम ने फूंका पाक का पुतला    

Mon, 24 Apr 2017 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /रामपुर
विज्ञापन
रामपुर के मिस्टन गंज चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला फंूकते विश्व हिन्दू महासंघ के कार्यकर्ता । अमर उजाला
विज्ञापन
 
विज्ञापन


पाकिस्तान द्वारा भारत के पूर्व नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव को फांसी दिए जाने से हिन्दू संगठनों में भी रोष है। विश्व हिन्दू महासंघ ने पाकिस्तान के इस फैसले की निंदा करते हुए विरोध जताया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मिस्टन गंज चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला भी फूंका।      

विश्व हिन्दू महासंघ के नगर प्रभारी ध्यानू अग्रवाल की अध्यक्षता में अग्रवाल धर्मशाला में संगठन की एक मीटिंग हुई। जिसमें पदाधिकारियों ने कहा कि कुलभूषण जाधव को भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ का जासूस बताते हुए पाकिस्तान ने की फौजी अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। जो कि सरासर गलत और झूठ है। वक्ताओं ने कहा कि कुलभूषण जाधव पूर्व नौसेना अधिकारी थे जो अब कानूनी रूप से ईरान में रहकर कारोबार कर रहे थे। पाकिस्तान सरकार द्वारा जाधव को चाहबार से अगवा कर पाकिस्तान लाया गया। पाकिस्तान सरकार के पास कुलभूषण जाधव द्वारा जासूसी किए जाने का कोई सबूत भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन ने इसे नापाक हरकत बताते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंकने का निर्णय लिया। जिस पर तमाम कार्यकर्ता मिस्टन गंज चौराहे पर एकत्र हुए और पाकिस्तान का पुतला फूंका। साथ ही भारत सरकार से जल्द से जल्द कुलभूषण जाधव को रिहा कराने की मांग की। इस दौरान अंकित गुप्ता, आशीष सागर, अंकित गंगवार, गौरव जैन, सन्नी भाटिया, सौरभ, अचल ठाकुर, अजय सक्सेना, नितिन कुमार, प्रशांत अग्रवाल, शुभम आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें