रिश्तेदारी में आए एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मिलक कोतवाली क्षेत्र के कपनेरी गांव निवासी सिपाही लाल(28) अपनी रिश्तेदारी के घर रविवार को कोतवाली क्षेत्र के धनेली उत्तरी गांव निवासी राजेश के घर पर आया था।
रिश्तेदारी में आते ही किसी व्यक्ति को अचानक मोबाइल पर काल आ गई ,लेकिन घर में सिग्नल न आने के कारण सिपाही अपने रिश्तेदार के मकान के छत पर चढ़ गए और मोबाइल पर बात करने लगे। मकान की छत के पास से 11 हजार वोल्टेज के लाइन गुजर रही थी।इस बीच मोबाइल से बात करते हुए वह करंट की चपेट में आ गया।
इस पर रिश्तेदारों में हड़कंप मच गया। शोर मचने पर आसपास के लोग मदद को आए और उन्होंने पहले रेत में दबाकर होश में लाने की कोशिश की ,लेकिन सही न होने पर रिश्तेदार नगर की सीएचसी पर एबुंलेंस से लेकर इलाज को लाए जहां पर डाक्टर ने करंट की चपेट में आए सिपाही लाल को मृत घोषित कर दिया। उसकी पत्नी निशा का रोकर बुरा हाल हो गया।