फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: खराब मौसम के चलते स्थगित हुआ अखिलेश यादव का रामपुर दौरा

Wed, 09 Feb 2022 11:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

योगी आदित्यनाथ की होंगी दो सभाएं, अखिलेश यादव का नौ स्थानों पर होगा संबोधन।
विज्ञापन
यूपी चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव की तिथि (14 फरवरी) नजदीक आने के साथ ही जिले का सियासी तापमान भी बढ़ रहा है। बुधवार को रामपुर के चुनावी रण में सूबे के दो बड़े नेता एक साथ उतरने को थे, लेकिन इनमें से एक दौरा स्थगित हो गया है। जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपना रामपुर दौरा मौसम खराब होने के बाद स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन


हालांकि योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बिलासपुर और मिलक सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में सार्वजनिक सभाएं होंगी। सपा प्रमुख एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव रामपुर और स्वार विधानसभा क्षेत्र में नौ स्थानों पर सभा करेंगे।  

अब तक तय कार्यक्रम के अनुसार सीएम दोपहर दो बजे बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के सोमवार की बाजार स्थित रामलीला ग्राउंड में आएंगे और सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर तीन बजे वह मिलक सुरक्षित क्षेत्र के पटवाई स्थित रामलीला ग्राउंड पुरानी बाजार में जनसभा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें