फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: योगेश और देवेंद्र बने क्षत्रिय महासभा के जिला उपाध्यक्ष

Mon, 10 Feb 2025 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की फर्स्ट इंप्रेशन पब्लिक स्कूल में हुई बैठक में होली मिलन समारोह के लिए मंथन कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस दौरान महासभा की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए मास्टर योगेश सिंह और देवेंद्र सिंह फौजी को जिला उपाध्यक्ष, सुशील सिंह चौहान को संगठन मंत्री, दीपक पुंडीर को जिला संगठन मंत्री, शाल्मेंद्र चौहान को जिला आईटी प्रमुख बनाया गया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी देवेंद्र सिंह ने आश्वासन दिया कि जनपद रामपुर को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर से हर संभव मदद प्रदान की जाएगी। जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष ओमवीर सिंह वैदिक ने देश और समाज को मजबूत करने से संबंधित विचार रखे और हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी होली मिलन समारोह के लिए सभी की सहमति से 23 मार्च की तारीख तय की।
इस दाैरान युवा जिला अध्यक्ष ठाकुर अतुल कुमार सिंह, जिला संरक्षक रमेश सिंह, युवा जिलामंत्री राकेश सिंह, यतेंद्र सिंह, प्रमोद चौहान, सुशील सिंह, संजीव सिंह फौजी, योगेश सिंह, सुनील सिंह, एनपी सिंह, देवेंद्र सिंह फौजी, कुलदीप तोमर, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें