फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यतीमखाने से खींचकर सड़क पर पटका महिलाओं-बच्चों को

Sun, 16 Oct 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
यतीमखाना पर कहर
विज्ञापन

विज्ञापन

यतीमखाने की बस्ती में पुलिस ने लोगों को संभलने तक का मौका नहीं दिया और उनका आशियाना ध्वस्त कर दिया। महिलाएं सरकारी तंत्र के सामने गिड़गिड़ाती रहीं, लेकिन प्रशासनिक अमले ने एक नहीं सुनी। अफसरों की मौजूदगी में ही महिलाओं को घरों से बाहर निकालकर बस्ती से ही आउट कर दिया गया। इतना ही नहीं यहां पशुशालाओं से पशु खोलकर बाहर कर दिए गए। जो भी कोई विरोध की हिम्मत करता पुलिस उसके साथ अभद्र व्यवहार करती रही। इस दौरान अफसर खमोश बैठे तमाशा देखते रहे।
 
स्वार रोड पर वक्फ की जमीन पर यतीमखाना बनने का प्रस्ताव था, लेकिन इस पर सालों पहले मकानों का निर्माण कर लिया गया था। बराबर में ही रामपुर पब्लिक स्कूल भी है। यहां से अवैध कब्जा हटवाने की कवायद यूं तो कई माह से कराई जा रही थी, लेकिन अब इसको अंतिम रूप दे दिया गया है।
विज्ञापन

चार दिन की मशक्कत के बाद तैयारियों के संग पहुंचे पुलिस प्रशासनिक अफसरों की टीम को बस्ती के लोगों ने दौड़ा लिया था, जिसके बाद शनिवार को पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। शनिवार की सुबह को ही पूरी बस्ती को छावनी में तब्दील कर दिया गया और फिर शुरू हुई कब्जे हटवाने की कवायद। पुलिस व प्रशासन के अफसरों की निगरानी में शनिवार की सुबह जेसीबी का गरजना शुरू हो गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने लोगों को घरों से निकालकर कब्जे गिरवाने शुरू कर दिए, जिसके बाद बस्ती में अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार और अफरा-तफरी के माहौल के बीच पुलिस व वक्फ विभाग की कवायद चलती रही। दिन भर यहां कार्रवाई चली। इस दौरान हंगामा होता रहा। लोग गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन न तो इस दौरान पुलिस और न ही प्रशासनिक अमले के अफसर ने किसी की सुनी। लिहाजा पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कराते हुए एक-एक कर तीन दर्जन मकानों को ध्वस्त करा दिया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें