रामपुर। सपा सांसद आजम खां के खिलाफ कोतवाली में दर्ज यतीमखाने के चार मुकदमों में सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले में 17 जनवरी को सुनवाई होगी।
सपा सांसद आजम खां के खिलाफ वर्ष 2019 में यतीमखाने में रहने वाले लोगों ने कोतवाली में 12 मुकदमें दर्ज कराए थे। जिसमें आरोप था कि आजम खां और उनके समर्थकों ने बस्ती में रहने वाले लोगों के साथ मारपीट व लूटपाट की। सपा सांसद खां की इन सभी मामलों में जमानत मंजूर हो चुकी है।
सात जनवरी को आजम खां के अधिवक्ता की ओर से पुलिस की चार्जशीट पर डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र दाखिल किया था, जिस पर सोमवार को सुनवाई होनी थी। सहायक शासकीय अधिवक्ता प्रताप सिंह मौर्य ने बताया कि कोतवाली में दर्ज चार मामलों में सुनवाई के लिए कोर्ट ने 17 जनवरी की तारीख तय की है। संवाद