गणतंत्र दिवस के अवसर पर तहसील क्षेत्र के गंाव धनपुर शहादरा में चल रहे तीन दिवसीय एकता विराट दंगल के आखिरी दिन पहलवानाें के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें हाथरस के रामेश्वर ने दिल्ली के लाला पहलवान को हरा दिया। इस दौरान मौके पर कुश्ती प्रेमियों की भारी भीड़ लगी रही।
स्वार-रामपुर मार्ग स्थित गंाव धनपुरा शहादरा में आयोजित दंगल के तीसरे दिन गंज कोतवाली में तैनात सिपाही इमरान ने हरियाणा के सोनू पहलवान को, हापुड़ के विजय ने गाजियाबाद के आसिफ को, कासगंज के बृजेश ने हापुड़ के रॉकी को, आगरा के आरमान ने हापुड़ के अंकित को हराया।
आखिरी झंडी मुकाबला हाथरस के रामेश्वर और दिल्ली के लाला पहलवान के बीच हुआ। काफी रोमांच भरे मुकाबले में रामेश्वर पहलवान ने लाला पहलवान को हराकर 22 हजार के झंडी मुकाबले पर कब्जा कर लिया। दंगल के आखिरी दिन पहलवानाें का मुकाबला देखने के लिये लोगाें की भारी भीड़ रही।
दंगल में दिल्ली के विश्वास पहलवान एवं मुरादाबाद के वार्ड 50 से जिला पंचायत सदस्य नासिर सैफी, प्रधान मनसब अली, संयोजक इकबाल हुसैन, आसिफ मंत्री, इकबाल पहलवान, साबिर हुसैन, शाकिर मास्टर, इस्लाम हुसैन, रफीक अहमद आदि मौजूद थे।