राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित गुल्लक सज्जा प्रतियोगिता सामिया अनीस ने बाजी मारी है। वहीं, फोल्डिंग में अल्पना और निर्माण में मयूरी गुप्ता अव्वल रही। कालेज में गृह विज्ञान की ओर से गुल्लक सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सामिया अनीस ने बाजी मारी।
फरहीन बी व मोाना कांबोज ने दूसरा स्थान हासिल किया। निदा खान व रूबी आरा ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा फोल्डिंग अल्पना, निर्माण प्रतियोगिता में मयूरी गुप्ता अव्वल रहीं। इकरा बी ने दूसरा, खुशबू ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इस मौके पर प्रचार्य डा.रजनी रानी अग्रवाल ने छात्राओं की सराहना की। इस मौके पर डा.प्रभा शर्मा, डा.सुनीता जायसवाल, डा.रजिया परवीन आदि रहे।