फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहरो-बंगाली मार्ग के चौड़ीकरण का काम शुरु, 27.99 करोड़ रुपये पूरा होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बिलासपुर में सरकार ने अहरो-बंगाली मार्ग के चौड़ीकरण को मंजूरी दी थी। 27.99 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस मार्ग पर लोक निर्माण विभाग की ओर से काम शुरू करा दिया गया है। मार्च 2023 तक यह काम पूरा होगा। इस मार्ग का चौड़ीकरण से क्षेत्र करीब 25 हजार आबादी को लाभ होगा।
विज्ञापन

बिलासपुर की अहरो-बंगाली रोड क्षेत्र के लिए अहम है। 22.60 किलोमीटर लंबी यह रोड साढ़े तीन मीटर चौड़ी है। लेकिन, यातायात के हिसाब से मार्ग संकरा हो गया था। वहीं, सड़क में गहरे- गहरे गड्ढे हो गए थे। लिहाजा, लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। जिसे शासन से मंजूरी मिल गई थी। किंतु, विधानसभा चुनाव की वजह से काम शुरूनहीं हो सका था। अब चुनाव संपन्न हो गए हैं और आचार संहिता का पेंच भी हट गया है, जिसके बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से यह काम शुरू करा दिया गया है। 27.99 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़क सात मीटर चौड़ी बनाई जाएगी जिससे क्षेत्र की करीब 25 हजार आबादी के साथ ही बरेली जनपद के सीमावर्ती लोगों को भी उत्तराखंड आवागमन में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें