फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता : नकवी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मंत्री ने रामपुर में कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, दिल्ली रवाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की। उन्होंने कहा कि चुनाव का समय नजदीक है। अभी से तैयारियां शुरू कर दें और मजबूती से जुट जाएं। नकवी ने शंकरपुर स्थित आवास पर रविवार को सुबह पदाधिकारियों से मुलाकात की और चुनाव पर चर्चा के बाद वह दिल्ली लौट गए।
इससे पहले उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा का परचम लहराएगा। पंचायत चुनाव में कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रत्येक ग्राम स्तर तक भाजपा की नीतियों का प्रचार करें। योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार और उनकी टीम द्वारा की जा रही तैयारियाें की भी जानकारी ली और उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को और अधिक मेहनत से कार्य करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में इस बार भाजपा के ज्यादा से ज्यादा सदस्य विजयी हों, ताकि फिर से भाजपा का जिला पंचायत अध्यक्ष चुना जा सके। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार, जागेश्वर दयाल दीक्षित, राकेश मिश्रा, भारत भूषण गुप्ता, संजय चंद्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें