फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: निर्माण कार्य के दौरान ऊपरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

Mon, 24 Aug 2026 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। रामपुर के जिला अस्पताल में शनिवार को निर्माण कार्य के दौरान ऊपरी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए शाहबाद क्षेत्र के बमनपुरी गांव निवासी मजदूर मंगली (45) की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

मौत के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने ठेकेदार पर हादसे की जानकारी समय से नहीं देने और मौके से चले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से मामले की जांच और पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बमनपुरी गांव निवासी मंगली मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिजनों के मुताबिक, शनिवार सुबह वह मजदूरी करने के लिए रामपुर गए थे। वहां निर्माण कार्य के दौरान शनिवार शाम को वह ऊपरी मंजिल से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन

हादसे की सूचना देर शाम परिवार को मिली। जानकारी मिलते ही उनकी पत्नी और अन्य परिजन रामपुर जिला अस्पताल पहुंच गए। परिजनों के अनुसार अस्पताल में उपचार के दौरान मंगली ने दम तोड़ दिया। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी और बच्चे बदहवास हो गए।
इसके बाद परिजनों ने ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि हादसे के बाद ठेकेदार मौके से चला गया और परिवार को घटना की पूरी जानकारी भी नहीं दी गई। परिजनों ने मामले की जांच कराने और शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक ने अपने पीछे पत्नी चंद्रवती, चार लड़कियां और दो लड़के छोड़े हैं। परिवार पर अब आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सीओ देवकीनंदन ने बताया कि युवक का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें