फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: भाखड़ा डैम में गड्ढे से पानी के रिसाव को रोकने का काम शुरू

Thu, 27 Aug 2026 01:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। नगर की भाखड़ा डैम की सतह में गड्ढा होने की वजह से पानी अंदर जा रहा था, जिसे रिसाव माना जा रहा था। इसे रोकने के लिए बुधवार को नहर विभाग ने जियो बैग और पत्थर डलवाकर रिसाव रोकने का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

नगर की भाखड़ा डैम में कुछ दिनों से लोग डैम के फर्श में गड्ढा होने की वजह से पानी का रिसाव होने की शिकायत कर रहे थे। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी कुछ दिन पहले एसडीएम आनंद कुमार कनौजिया को ज्ञापन देकर पानी का रिसाव बंद कराने की मांग की थी। उन्होंने भाखड़ा डैम निर्माण में हुए घोटाले की जांच करने का मुद्दा भी उठाया था।
एसडीएम के आदेश पर नहर विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को पानी के रिसाव वाले गड्ढे में पत्थर और जियो बैग डलवाने का कार्य जेसीबी मशीन से कराया, ताकि पानी का रिसाव बंद हो सके।
विज्ञापन

नहर विभाग के जेई वीर सिंह ने बताया कि पानी का रिसाव बंद करने के लिए ही आज जियो बैग में पत्थरों से भराव करने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि पानी कम होने पर अन्य कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें